BARSANE KI LATTHMAR HOLI

  • << Change Album
  • Event date: 24-03-2024
  • Updated on: 01-04-2024
  • Total Photos: 10
Description: सेंट जोसेफ स्कूल ठाकुरगंज (बजाज ग्रुप) मे बरसाने की लट्ठमार होली का आयोजन दिनांक 23-03-2023 को सेंट जोसेफ स्कूल ठाकुरगंज में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा बरसाने की लट्ठमार होली का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया ।एक तरफ़ वृंदावन की झांकी सजाई गयी तो दूसरी तरफ़ होली की चौपाल। रंग बिरंगे परिधान धारण किए हुए अध्यापक अध्यापिकाएं जो अत्यंत आकर्षक लग रहे थे, उन्होंने अतिथियों के सामने अत्यंत मनमोहक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होली की मस्ती में महिलाओं द्वारा पुरुषों पर लट्ठ चलाये गये जिनका पुरुषों ने ख़ूबसूरती से बचाव किया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पंकज सिंह जी (विधायक, नोएडा तथा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा) एवं विशिष्ट अतिथि माननीय डॉक्टर नीरज बोरा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।